For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी ने लगाए दनदनाते छक्के, रात को झाड़ियों में घुसकर गेंद को ढूंढने लगे खिलाड़ी

दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भले ही संन्यास लिए हुए एक साल से ज्यादा का वक्त हो गया हो, लेकिन आईपीएल में उनका प्रदर्शन देखने के लिए फैंस अभी भी बेताब रहते हैं। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स यूएई में होने जा रहे सीजन-14 के दूसरे चरण के मैचों के लिए जमकर अभ्यास कर रही है। धोनी इन मैचों के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। धोनी अभ्यास के दौरान बड़े शॉट खेलते नजर आए और फिर गेंद को खोजने के लिए खिलाड़ी झाड़ियों में घुसते दिखे। इस पल का वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी टीम में अन्य खिलाड़ियों के साथ यूएई पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी हैं। चेन्नई के खिलाड़ी किसी भी अन्य टीम से पहले यूएई पहुंच चुके हैं और अलगाव की अवधि पूरी कर चुके हैं। उसके बाद अब टीम के सभी खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। इस बार धोनी नेट्स में बैटिंग करते हुए हेलिकॉप्टर से शॉट और दूसरे शॉट खेलते नजर आ रहे हैं। धोनी के छक्के इतने लंबे रहे कि गेंद सीएके ट्रेनिंग ग्राउंड के आसपास कुछ पेड़ों और झाड़ियों में जा गिरी। रात का समय है और अन्य खिलाड़ी गेंद को खोजने के लिए कड़ी मेहनत करते दिखे। यही नहीं, खुद धोनी को भी गेंद को ढूंढना पड़ा।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : वो तीन नामी खिलाड़ी, जो RCB को दिला सकते हैं पहली ट्रॉफी

धोनी के फैन्स के इस वीडियो पर खूब लाइक और कमेंट्स आ रहे हैं। एक फैन ने तो एमएस धोनी को भी कमेंट में 'माही मार रहा है' लिखकर फिल्म की याद दिला दी। कुछ ने माही की क्रिकेट के लेजेंड के तौर पर तारीफ की है। इस वीडियो ने कईयों को अपने बचपन की याद भी दिला दी जब गेंद खो जाने के बाद सभी एकसाथ मिलकर उसे ढूंढने में जुट जाते थे। बता दें कि आईपीएल 2020 में सीएसके प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन 2021 में टीम जबरदस्त फाॅर्म में नजर आ रही है। टीम 7 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक बटोरते हुए अक तालिका में दूसरे स्थान पर है। सीएसके को प्लेऑफ में जाने के लिए 3 मैचों में जीत की अब जरूरत है। यूएई में सीजन-14 के दूसरे चरण की शुरूआत चेन्नई सुपर किंग्स व मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच के साथ हो रही है जो 19 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।

Story first published: Wednesday, August 25, 2021, 15:58 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+