For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जिमी नीशम के कोच की वर्ल्ड कप में हुए सुपर ओवर के दौरान हुई मौत

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड को सुपरओवर मुकाबले में जीत दिलाने के लिए ऑलराउंडर जेम्‍स (जिमी) नीशम ने पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में इंग्लैंड में बाजी मार गया। नीशम ने जब छक्का लगाकर जीत की आस जगाई थी तब उनके हाई स्कूल के शिक्षक और शुरुआती दिनों के कोच डेविड गॉर्डन की माैके पर माैत हो गई थी। इस बात का खुलासा नीशम के कोच गाॅर्डन की बेटी लियोनी ने किया।

नीशम का छक्का देख रूकी सांसे

नीशम का छक्का देख रूकी सांसे

लियोनी ने स्टफ डाट काम न्यूजीलैंड से बातचीत करते हुए कहा कि सुपर ओवर के समय एक नर्स भीतर आई तो उसने बताया कि उनकी सांस की गति बदल रही है। मुझे लगता है कि जब नीशम ने वह छक्का जड़ा, तब उन्होंने आखिरी सांस ली।' लियोनी ने कहा, "मेरे पिता का सेंस ऑफ ह्यूमर विचित्र था और वह बहुत दिलचस्प आदमी थे। उन्हें बहुत अच्छा लगा होगा कि नीशाम ने छक्का मारा।" लियोनी ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि खिलाड़ी ने उनके पिता को श्रद्धांजलि दी।

नीशम ने ट्वीट कर जताया दुख

नीशाम ने ट्वीट कर दुख जताते हुए कहा, 'डेव गॉर्डन, मेरे हाई स्कूल टीचर, कोच और दोस्त। इस खेल के प्रति आपका प्यार प्रभावी था, खौसतार पर हम जैसे लोगों के लिए जिन्हें आपके अंडर खेलने का सौभाग्य मिला। आप ऐसे मैच के बाद क्या प्रतिक्रिया देते, उम्मीद है कि आपको गर्व होता। हर चीज के लिए शुक्रिया।' बतादें कि गॉर्डन ने नीशाम, लॉकी फर्ग्‍यूसन और कई अन्य खिलाड़ियों को हाई स्कूल के दौरान कोचिंग दी। वह 25 वर्षो तक स्कूल में क्रिकेट और हॉकी के कोच रहे।

चकनाचूर हो गया था न्यूजीलैंड का सपना

चकनाचूर हो गया था न्यूजीलैंड का सपना

बता दें कि विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड का जीतकर खिताब हासिल करने का सपना चकनाचूर हो गया था। दोनों ही टीमों ने निर्धारित 50 ओवर में 241 रन बनाए थे, इस कारण मैच सुपर ओवर तक गया लेकिन यहां भी दोनों टीमें 15-15 रन बना सकीं। फिर आईसीसी नियम के तहत सर्वाधिक बाउंड्री लगाने के आधार पर इंग्लैंड को विजयी घोषित कर दिया गया था। विश्व कप 2015 में भी न्यूजीलैंड टीम फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार गई थी।

अगर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की तरफ से लगती बराबर बाउंड्री तो कौन जीतता विश्व कप फाइनल?

Story first published: Thursday, July 18, 2019, 16:49 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+