|
सदमे में हैं पहलवान पुनिया
2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भारत के लिये कुश्ती में पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पुनिया ने इस घटना पर शोक जताते हुए लिखा कि वह इस दुर्घटना से बेहद दुखी हैं। इस घटना की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं, ऐसे में हम सबको वहां के लोगों के लिये प्रार्थना करनी चाहिये।
|
दिल तोड़ने वाली हैं तस्वीरें
वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस घटना पर शोक जताते हुये लिखा कि यह तस्वीरें दिल तोड़ने वाली हैं। इस धमाके के बाद मैं सहमा हुआ हूं। लेबनान के लोगों के साथ मेरी संवेदनायें और प्रार्थना हैं।
|
सानिया मिर्जा ने भी जताया दुख
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी इस मौके पर सोशल मीडिया का सहारा लेकर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर बेरुत के साथ टूटे हुए दिल का इमोजी शेयर किया है।
|
जान का नुकसान बेहद दुखदायी
वहीं भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने भी इस घटना पर दुख जताया है और लिखा है कि जान का नुकसान हमेशा सबसे दुखदायी होता है। मेरी गहरी संवेदनायें लोगों के साथ, लेबनान और वहां के लोगों के लिये मेरी प्रार्थना।


Click it and Unblock the Notifications
