MS Dhoni को हाल ही में रांची की सड़कों पर रोल्स रॉयस (1980) कार चलाते हुए देखा गया। एक इंस्टाग्राम यूजर ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के अपनी कार में सवार होने का वीडियो पोस्ट किया।
Dhoni सोशल मीडिया का कम ही इस्तेमाल करते हैं, इसलिए ज्यादातर फैंस को पता नहीं होता है कि मैदान से बाहर उनकी जिन्दगी में क्या हो रहा है। CSK के कप्तान ने पिछले महीने अपने जन्मदिन की छोटी सी क्लिप Instagram पर पोस्ट की थी।
डॉग्स के साथ बर्थडे मना रहे धोनी की वह क्लिप बहुत वायरल हुई थी। हालांकि, दूसरे क्रिकेटरों की तरह, धोनी प्रैक्टिस, ट्रेनिंग या पार्टियों में मौज-मस्ती करने की फोटों या वीडियों को साझा नहीं करते हैं। ऐसे में फैंस को अपने चहेते कप्तान से संबंधित अपडेट्स के लिए धोनी के आस-पास के लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी खासा ध्यान रखना पड़ता है।
ऐसे ही हाल ही में एक Instagram user ने धोनी की रोल्स रॉयस कार की सवारी का क्लिप साझा किया। हालांकि, धोनी को नहीं लगा कि कोई उन्हें वीडियो पर रिकॉर्ड कर रहा है। वह अपनी नीली कार को चला रहे थे, पूरा फोकस ड्राइविंग पर था।
ये भी पढ़ें- IND vs WI: रोहित-कोहली को विंडीज दौरे पर चुनने के लिए गावस्कर ने उठाए सिलेक्टरों पर सवाल
क्या धोनी IPL 2024 में खेलेंगे?
धोनी ने IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैंपियनशिप जीतने में मदद की। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपनी टीम को पूरी तरह से लीड करते हुए पूरे सीजन में कमाल किया। बैटिंग में उनकी फॉर्म धाकड़ दिखी। हालांकि फाइनल में वे ज्यादा नहीं चले, पर गुजरात टाइटन्स को उनके घरेलू मैदान पर हराकर इंडियन प्रीमियर लीग के नए टाइटलहोल्डर बने।
फाइनल के बाद धोनी ने कहा था कि ये उनकी जिन्दगी का बहुत खबसूरत पल है, वह IPL में कम से कम एक और सीजन अपने फैंस के लिए खेलने की कोशिश करेंगे। इसके बाद धोनी ने अपने चोटिल घुटने की सर्जरी मुंबई में कराई थी।