For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

संन्यास के बाद जानें क्या करने वालें हैं एमएस धोनी, पत्नी साक्षी ने किया खुलासा

MS Dhoni and Sakshi Dhoni to produce mythological sci-fi web-series | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में सीएसके की कमान संभाल रहे एमएस धोनी ने पिछले महीने ही अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद लोगों में अब इस बात की उत्सुकता है कि उनके पसंदीदा कप्तान रिटायरमेंट के बाद क्या करने वाले हैं। हालांकि उन्होंने यह पहले ही साफ कर दिया है कि फिलहाल वह आईपीएल में खेलते हुए नजर आयेंगे। हालांकि धोनी के संन्यास के बाद क्या करने के सवाल का जवाब भी सामने आ गया है जिसका खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने किया है।

घोनी ने पिछले साल मुंबई में अपनी 'धोनी एंटरटेनमेंट' नाम से अपना एक प्रॉडक्शन हाउस खोला था जिसने सीएसके के बैन से वापसी करने वाली डॉक्यूमंट्री रोर ऑफ द लॉयन को बनाने का काम किया था। इसी के बारे में बात करते हुए साक्षी ने साफ किया है कि संन्यास के बाद धोनी आने वाले समय में इस पर ध्यान देने वाले हैं।

और पढ़ें: DC vs SRH: हैदराबाद के यॉर्कर किंग नटराजन के मुरीद हुए सहवाग-ब्रेट ली, जानें क्या कहा

मिड डे से बात करते हुए साक्षी ने कहा कि उन्होंने एक बड़े राइटर के अनपब्लिश्ड किताब के अधिकार हासिल किये हैं और जल्द ही धोनी की देखरेख में उस पर काम शुरू होगा।

उन्होंने कहा, 'हम इस किताब को लेकर एक वेब सीरीज बनाएंगे। यह एक पौराणिक साइंस फिक्शन कहानी होगी, जिसमें एक अघोरी साधु की यात्रा के बारे में दिखाया जाएगा।'

साक्षी ने प्रॉडक्शन हाउस के बारे में बात करते हुए आगे बताया कि उनकी क्रिएटीव जल्द ही इस पर काम शुरु करने वाली है और वेबस सीरीज के लिये जल्द ही कास्ट और डायरेक्टर चुन लिये जायेंगे। एंटरटेनमेंड इंडस्ट्री में कदम बढ़ाने के पीछे हमारा एक ही मकसद है कि हम उन डिजर्विंग लोगों के लिए एक प्लैटफार्म दे सकें जहां पर वो अपने टैलेंट का इस्तेमाल कर दर्शकों के लिये एकदम नया और ओरिजनल कंटेट मुहैया करा सकें।

और पढ़ें: हाथरस गैंगरेप से सहमा खेल जगत, हरभजन-विराट-रैना समेत दिग्गज खिलाड़ियों ने दिखाया गुस्सा

हालांकि साक्षी ने यह साफ किया कि प्रोडक्शन हाउस में धोनी की भागीदारी नाम मात्र की होगी और कंपनी की देख-रेख और रोजाना के काम वहीं देखेंगी। इस दौरान कंपनी को लेकर कोई भी बड़ा और आखिरी फैसला माही का ही होगा, जिसमें मेरी और हमारी टीम के सुझाव शामिल रहते हैं।

Story first published: Friday, October 2, 2020, 5:23 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+