MLC 2023: मेजर लीग क्रिकेट 2023 में टेक्सास सुपर किंग्स ने प्लेऑफ़ तक का सफर तय कर लिया है। वॉशिंगटन फ्रीडम को पराजित करते हुए टेक्सास ने इस टूर्नामेंट के प्लेऑफ़ में जगह बनाई है। अंतिम लीग मैच में टेक्सास सुपर किंग्स ने 3 विकेट से शानदार जीत हासिल कर ली।
टेक्सास सुपर किंग्स की जीत के हीरो डेनियल सैम्स रहे। उन्होंने 18 गेंदों में धुआंधार 42 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उनका योगदान रहा। गेंदबाजी करते हुए डेनियल सैम्स ने कुल 2 विकेट अपने नाम किये।
टेक्सास ने तीन मैचों में जीत दर्ज करते हुए अंतिम चार में जगह हासिल कर ली। तालिका में सुपर किंग्स अफिल्हल दूसरे नम्बर पर है लेकिन अंतिम दो के बारे में स्थिति साफ़ नहीं हुई है। अन्य टीमें ऊपर जा सकती हैं लेकिन अंतिम चार से बाहर टेक्सास को कोई नहीं कर सकता है। एमआई न्यूयॉर्क और सिएटल ओकार्स के मैच से अंतिम दो की टीमों का निर्धारण होगा।
अंतिम चार में जाते ही टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ख़ुशी से झूम गए। खिलाड़ियों की इस ख़ुशी का वीडियो भी सामने आ गया है। टीम ने इसे शेयर किया है। टीम के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि थी और हर कोई इस तरह की ख़ुशी में शामिल होना चाहता था।
The Super Kings Celebrate at Morrisville! 💛#SFUvTSK#WhistleForTexas #MajorLeagueCricket pic.twitter.com/SN0OIfjVS7
— Texas Super Kings (@TexasSuperKings) July 25, 2023
जीत के बाद टेक्सास के खिलाड़ी वॉशिंगटन के खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हैं और यह अच्छा संकेत होता है। क्रिकेट में यह परम्परा भी रही है। मैच पूरा होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिलाते हैं। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नज़र आ रहा है। देखना होगा कि टॉप चार में जाने के बाद टेक्सास का प्रदर्शन कैसा रहेगा।