For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Vijay Hazare Trophy: केएल राहुल की ताबड़तोड़ पारी से सेमीफाइनल में कर्नाटक, पुड्डुचेरी को हराया

नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (90), देवदत्त पड्डीकल (50) और रोहन कदम (नाबाद 50) के अर्धशतकीय पारियों की मदद से कर्नाटक ने रविवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल में पुड्डुचेरी को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पुड्डुचेरी को नौ विकेट पर 207 रन पर रोक दिया। कर्नाटक ने 41 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

राहुल ने 112 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का, पड्डीकल ने 54 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का जबकि कदम ने 68 गेंदों पर तीन चौके लगाए।

और पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: पार्थिव की कप्तानी पारी ने दिल्ली को हराया, गुजरात सेमीफाइनल में पहुंची

उनके अलावा कप्तान मनीष पांडे ने 12 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 20 रनों की पारी खेली। पुड्डुचेरी के लिए सागर उदेशी ने दोनों विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले, पुड्डुचेरी ने नौ विकेट पर 207 रन का स्कोर बनाया। टीम ने एक समय 41 रन तक अपने छह विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद सागर त्रिवेदी (54) और वी. मृमुथु (58) ने सातवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी कर के टीम को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया।

और पढ़ें: 3rd Test: सहवाग- क्रिस गेल के इस खास क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा, बनें दुनिया के चौथे खिलाड़ी

मृमुथु ने 98 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के जबकि त्रिवेदी ने 60 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा फबीद अहमद ने नाबाद 37 और पारस डोगरा ने 15 रनों का योगदान दिया। कर्नाटक की ओर से प्रवीण दुबे ने तीन, वी कौशिक और अभिमन्यु मिथुन ने दो-दो जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया।

Story first published: Sunday, October 20, 2019, 23:13 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+