नई दिल्ली। टीम इंडिया के कोच को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है, पहले इस पद के लिए राहुल द्रविड़ का नाम सामने आया था और अब खबर आ रही है कि टीम इंडिया के विस्फोटक बैटसमैन रहे वीरेन्द्र सहवाग इस सीट के लिए इच्छित हैं।
दरअसल ये सुगबुगाहट इसलिए है क्योंकि पूर्व क्रिकेटर ऋतिंदर सिंह सोढ़ी ने Tweet किया है कि टीम इंडिया के कोच के लिए सहवाग अच्छा विकल्प हो सकते हैं। सोढ़ी के इस ट्वीट को सहवाग ने रिट्वीट किया है।
Absolutely and he can give his fearless attitude to others. https://t.co/tNRUNJDOOl
— netrapal rajput (@netrapalrajput) 7 April 2016
जिससे इस बात को हवा मिली की सहवाग भी इस सीट के लिए इच्छा ऱखते हैं। इससे पहले राहुल द्रविड़ को लेकर भी इस बात की चर्चा गर्म थी। फिलहाल इन दिनों वीरू किंग्स इलेवन पंजाब टीम के मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं।