For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC Final: विराट कोहली को 2 स्पिनर खिलाने का पछतावा नहीं, हार के बात कही ये बात

नई दिल्लीः बुधवार को साउथेम्प्टन में पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड पर भारत पर 8 विकेट से हार के बाद विराट कोहली ने कहा कि उन्हें अपनी प्लेइंग इलेवन और गेंदबाजी संजोयन चुनने को लेकर कोई पछतावा नहीं है।

विराट कोहली ने साउथेम्प्टन में 2 स्पिनरों को खेलने के लिए टीम के फैसले का बचाव किया और कहा कि यह सबकी सहमति से लिया निर्णय था। कोहली ने यह भी कहा कि बारिश और खराब रोशनी के बाद भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया जिससे उनकी टीम को लय हासिल करने का मौका नहीं मिला। केन विलियमसन के टॉस जीतने के बाद दूसरे दिन भारत की शुरुआत अच्छी रही लेकिन खराब रोशनी के कारण खेल निर्धारित समय से पहले रद्द कर दिया गया।

कोहली ने हार के बात कही ये बात-

कोहली ने हार के बात कही ये बात-

विराट कोहली ने मैच के बाद कहा, "पहला दिन धुल गया, और जब खेल फिर से शुरू हुआ तो कोई भी गति हासिल करना मुश्किल था। हमने केवल तीन विकेट गंवाए, लेकिन अगर खेल बिना रुकावट के चलता रहता तो हम और रन बना सकते थे।"

विराट कोहली ने कहा कि भारत अपने सबसे अनुभवी इलेवन के साथ गया।

उन्होंने कहा, "आपको इसके लिए एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत है। हम अलग-अलग परिस्थितियों में इस संयोजन के साथ सफल रहे हैं। हमने सोचा कि यह हमारा सबसे अच्छा संयोजन था, और हमारे पास बल्लेबाजी की गहराई भी थी, और अगर खेल का अधिक समय था, स्पिनर का भी रोल होता।"

ICC नॉक-आउट मुकाबलों के चैम्पियन विराट कोहली कर गए WTC फाइनल में निराश

रविंद्र जडेजा को शामिल करने से भारत को फायदा नहीं हुआ-

रविंद्र जडेजा को शामिल करने से भारत को फायदा नहीं हुआ-

हार्दिक पांड्या का नाम टेस्ट टीम में इसलिए नहीं लिया गया क्योंकि उन्होंने हाल ही में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है और भारत ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए 15 सदस्यीय टीम में शार्दुल ठाकुर का नाम भी नहीं लिया। ब्रिस्बेन टेस्ट में बल्ले और गेंद से प्रभावित करने वाले ठाकुर को छोड़ दिया गया था।

रवींद्र जडेजा और आर अश्विन बल्लेबाजी विभाग में गहराई जोड़ते हैं लेकिन दोनों में से किसी ने भी बल्ले से ज्यादा कुछ नहीं किया। खासकर जडेजा का जैसे महिमामंडन किया गया था कि वे बैटिंग में मास्टर बन चुके हैं वह इस पिच की चुनौती पर ढेर हो गया। जडेजा उपमहाद्वीप के ऑलराउंडर हैं लेकिन ओवरसीज हालातों में वे सीमित ओवरों में ही ठीक लगे हैं।

न्यूजीलैंड को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी-

न्यूजीलैंड को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी-

इसके अलावा, जबकि आर अश्विन ने मैच में 4 विकेट लिए, जडेजा ने केवल एक ही लिया जब उन्होंने पहली पारी में टिम साउथी को आउट किया।

विराट कोहली ने भी न्यूजीलैंड को उनकी ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी और कहा कि उन्होंने बारिश से प्रभावित टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के लिए बहुत अच्छा दिल दिखाया।

उन्होंने कहा, "केन और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने केवल तीन दिनों में परिणाम निकालने के लिए बड़ी निरंतरता और दिल दिखाया, हमें दबाव में लाने के लिए अपने खेल पर टिके रहे। वे जीत के हकदार थे।"

Story first published: Thursday, June 24, 2021, 7:49 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+