For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फिर भड़के युवराज के पिता योगराज, धोनी को बताया क्रिकेट की गंदगी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बार फिर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी पर भड़कते हुए नजर आए हैं। पंजाबी सिनेमा को पहचान देने वाले योगराज ने उस समय धोनी पर निशाना साधा जब उन्हें अंबाती रायडू द्वारा संन्यास लेने की खबर लगी। योगराज ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दाैरान बताया कि रायडू को आगे खेलता रहने चाहिए था। लेकिन उन्होंने विश्व कप में जगह ना मिलने के कारण यह फैसला लिया।

धोनी को बताया क्रिकेट की गंदगी

धोनी को बताया क्रिकेट की गंदगी

योगराज ने रायडू को वापस आने को कहा है। उन्होंने कहा, ''रायडू को खेलते रहना चाहिए था। उसे रणजी ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी खेलते हुए 100, 200 और 300 नाबाद बनाने चाहिए थे। फिर वापसी कर सबको जवाब देना चाहिए। रायडू मेरे बच्‍चे तुमने जल्‍दबाजी में फैसला लिया है। संन्‍यास से वापस आओ और उन्‍हें अपनी काबिलियत दिखाओ।'' उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कहा कि, 'धोनी जैसे लोग हमेशा नहीं रहेंगे, गंदगी हमेशा नहीं रहती।" यहह पहला मौका नहीं है जब योगराज सिंह ने धोनी पर हमला बोला है। इससे पहले भी उन्होंने युवराज सिंह के टीम में ना होने की वजह धोनी को बताया था। योगराज ने रायडू को सलाह दी कि वो फिर से मैदान पर आए और रन 200-300 रनों की पारियां खेलकर सबको जवाब दे।

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बुमराह के नाम हुआ एक स्पेशल रिकॉर्ड

गांगुली का किया जिक्र

गांगुली का किया जिक्र

युवराज के पिता योगराज ने धोनी की तुलना सौरव गांगुली से करते हुए कहा कि वह युवाओं को मौका देते थे जबकि धोनी ने ऐसा नहीं किया। योगराज ने कहा, ''अच्छे लोग आएंगे तभी बात बनेगी। जब गांगुली आए तो उन्होंने युवराज को पकड़ा, जहीर को पकड़ा, हरभजन को पकड़ा, वीरेंद्र सहवाग और गाैतम गंभीर जैसे खिलाड़ियों को लेकर आए। तो ऐसे आदमी चाहिए, जो टीम को उभारना चाहते हैं। लेकिन रायडू को इस डर से कि विश्व कप में जगह नहीं मिली, इससे संन्यास नहीं लेना चाहिए था।''

चाैथे नंबर के दावेदार थे रायडू

चाैथे नंबर के दावेदार थे रायडू

बता दें कि विश्व कप 2019 के लिए टीम का ऐलान होने से पहले चाैथे नंबर के लिए रायडू की जगह पक्की थी लेकिन टीम चनयकर्ताओं ने उनकी जगह विजय शंकर को चुन लिया। इसके बाद रायडू ने चयनकर्ताओं पर निशाना भी साधा था। शंकर चोटिल होकर बाहर हो गए लेकिन फिर भी रायडू को उनकी जगह नहीं दी गई। इसके बाद रायडू ने खुद की जगह टीम में ना बनती देख संन्यास का ऐलान कर दिया।

बुमराह की तरह गेंदबाजी करते दिखे कोहली, वीडियो हुआ वायरल

Story first published: Wednesday, July 10, 2019, 13:35 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+