For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Pakistan vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तानी खिलाड़ी ने लिया अविश्वसनीय कैच, देखें Video

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच गॉल में पहले टेस्ट के चौथे दिन एक कमाल का कैच देखने को मिला। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने सदीरा समरविक्रमा को आउट करने के लिए एक आश्चर्यजनक कैच लपका, जिसका वीडियो क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

दरअसल, आगा सलमान की गेंद श्रीलंका के खिलाड़ी सदीरा समरविक्रम के बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगी, जिस पर शफीक ने शॉर्ट लेग पर एक शानदार कैच लपक लिया। हैरान करने वाली बात ये है कि कैच ऐसे समय में पकड़ा गया, जब गेंद शफीक के दाईं ओर जा रही थी, और फील्डर बाईं ओर जा रहा था।

अब्दुल्ला शफीक का ये करिश्माई कैच श्रीलंका की दूसरी इनिंग के दौरान देखने को मिला। 55वें ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रीलंकाई बल्लेबाज ने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की जिसके बाद वह अपना विकेट गंवा बैठे।

वहीं मैच की बात करें तो सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक ने नाबाद 50 रन बनाकर पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच चार विकेट जिता दिया। पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली और अबरार अहमद ने बुधवार को तीन-तीन विकेट लेकर टीम को धनंजय डी सिल्वा के 82 रन के बावजूद श्रीलंका को 279 रन पर आउट करने में मदद की।

ये भी पढ़ें- PAK vs SL: नसीम शाह के खिलाफ आमिर सोहेल की टिप्पणी से नाराज हुए फैंस, जमकर लगाई क्लास

पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में जीत के बाद श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले के साथ ही बाबर आजम की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में भी अपना खाता जीत के साथ खोला है। पाकिस्तान की जीत में सबसे बड़ी भूमिका सऊद शकील की रही, जिन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक (208) जड़कर कमाल कर दिया। सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला कोलंबो में 24 जुलाई से खेला जाएगा।

Story first published: Thursday, July 20, 2023, 20:11 [IST]
Other articles published on Jul 20, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+