For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जॉन सीना ने शेयर की ऐश्वर्या राय की फोटो, फैंस ने दिया सरकारी नौकरी लगवाने का ऑफर

नई दिल्ली: डब्लूडब्लूई सुपरस्टार और हॉलीवुड एक्टर जॉन सीना की सोशल मीडिया पर मिलियन्स में फैन फॉलोइंग है। 16 बार का वर्ल्ड चैम्पियन ये दिग्गज अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को इस्तेमाल करने के तरीके के लिए भी मशहूर है। जॉन सीना अक्सर इंस्टाग्राम पर अनेकों हस्तियों की फोटो अपलोड करते हैं और कैप्शन नहीं डालते।

इसके बाद केवल फैंस ये कयास लगाने बैठ जाते हैं कि इस फोटो को पोस्ट करने के पीछे क्या माजरा होगा। इसी फेहरिस्त में जॉन सीना ने भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्य राय की फोटो शेयर की है।

जॉन सीना ने शेयर की ऐश्वर्या राय की फोटो-

जॉन सीना ने शेयर की ऐश्वर्या राय की फोटो-

ऐश्वर्या राय बच्चन, जो 1994 की मिस वर्ल्ड हैं और भारतीय सहित अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। इस अदाकारा का हाल ही में कोरोनोवायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था। उनकी बेटी आराध्या के साथ उनके पति अभिषेक बच्चन और ससुर अमिताभ को कोविद -19 हो चुका है। अच्छी बात यह है कि परिवार इस बीमारी से उबर रहा है।

'मुझे लगातार 3 चौके मारने के बाद द्रविड़ ने जो मुझसे कहा, उसने उनकी महानता को बता दिया'

पोस्ट पर भारतीय फैंस ने ली चुटकी-

पोस्ट पर भारतीय फैंस ने ली चुटकी-

सीना की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चुटकी लेने वाले फैंस के कमेंट की भी बौछारें शुरू हो गईं। लगभग 5 लाख लाइक्स प्राप्त कर चुकी इस पोस्ट पर एक यूजर लिखते हैं- भाई तू इंडिया आजा, तुझे सरकारी नौकरी लगवा देता हूं..

अन्य यूजर लिखते हैं- जॉन सीना दरअसल भारतीय से भी ज्यादा भारतीय हैं।

'सर, गरीब लोगों को भी सपोर्ट कर दीजिए प्लीज'

'सर, गरीब लोगों को भी सपोर्ट कर दीजिए प्लीज'

एक यूजर लिखते हैं- सर हम भारतीय आपकी भावनाओं की कद्र करते हैं....लेकिन कृपया उन लोगों के लिए प्रार्थना कीजिए जो अभाव में जी रहे हैं...ये अमीर लोग मिलियन रुपए खर्च करके बेस्ट इलाज हासिल कर लेंगे...लेकिन जिन लोगों के पास पैसा नहीं है...वो मर रहे हैं...ये अमीर लोग ठीक हो जाएंगे...लेकिन गरीब लोग नहीं होंगे...कृपया सर उनको भी सपोर्ट कीजिए।

नताशा ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, हार्दिक पांड्या के लिए लिखा खूबसूरत मैसेज

बिना कैप्शन के फोटो शेयर करते हैं सीना-

बिना कैप्शन के फोटो शेयर करते हैं सीना-

वास्तव में सीना ने इससे पहले बिना किसी कैप्शन के अमिताभ और अभिषेक बच्चन की फोटो भी पोस्ट की थी। यह फोटो तब पोस्ट की गई थी जब इन दोनों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था।

सीना ने पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेताओं जैसे सुशांत सिंह राजपूत, इरफान खान, ऋषि कपूर, शाहरुख खान, रणवीर सिंह और शिल्पा शेट्टी की तस्वीरों को पोस्ट करने के लिए इंस्टाग्राम पर लिया।

सीना ने उनके निधन के बाद सुशांत, इरफान और ऋषि कपूर की तस्वीरें पोस्ट की थीं।

बीमारी से उभर रहा है बच्चन परिवार-

बीमारी से उभर रहा है बच्चन परिवार-

बच्चन परिवार के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने के लिए बड़ी संख्या में लोग दुआ कर रहे हैं। लोगों की दुआओं का अमिताभ बच्चन ने शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने परिवार की एक तस्वीर साझा करके लोगों का शुक्रिया अदा किया है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके लिखा है कि हम आपके प्यार को देख सकते हैं, हम आपकी प्रार्थानओं को सुन सकते हैं, हम आपका हाथ जोड़कर इस प्यार और आभार के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। अमिताभ बच्चन ने इस ट्वीट के साथ ही एक तस्वीर को भी साझा किया है, जिसमे अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी अराध्या को देखा जा सकता है।

जब मोबाइल नहीं थे, अपने देश से फैंस की चिठ्ठियां लाकर देता था ये पाक कप्तान: कांबली

Story first published: Sunday, July 19, 2020, 14:35 [IST]
Other articles published on Jul 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+