For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

IND vs WI: पैनकेक खाते हुए विराट कोहली ने दिखाए शानदार डांस मूव्स, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

West Indies vs India, 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच त्रिनिदाद में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाजी विराट कोहली के लिए वेस्टइंडीज दौरा काफी सफल साबित हुए है, कोहली ने अपना 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते 76वें अंतरराष्ट्रीय शतक जड़कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। इस बीच कोहली का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

दरअसल, पहली पारी में मेजबान टीम के गेंदबाजी करने के फैसले के बाद कोहली ने शानदार 121 रनों की पारी खेलकर भारत को 438 रनों के कुल स्कोर पर पहुंचा दिया। दुर्भाग्यवश रन आउट होने से पहले तक कोहली अच्छी लय में दिख रहे थे। भारत के पूर्व कप्तान ने 2011 में वेस्टइंडीज दौरे के दौरान टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, उन्होंने नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में महान ब्रायन लारा को भी पीछे छोड़ दिया।

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की लिस्ट में विराट कोहली का नाम सचिन तेंदुलकर, जैक्स कैलिस और महेला जयवर्धने के बाद चौथे स्थान पर हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम है। उन्होंने 44 शतक जड़े थे। इसके बाद जैक कैलिस (35) और तीसरे नंबर पर महेला जयवर्धने (30) का नाम है।

वेस्टइंडीज दौरे की बात करें तो दो मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। इस बीच विराट कोहली कैरेबियन में अपने समय का आनंद ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कोहली को तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले पैनकेक खाते हुए अपने डांस मूव्स दिखाते हुए देखा गया था।

ये भी पढ़ें- विराट कोहली के तूफानी प्रदर्शन को लेकर फील्डिंग कोच ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे विदेशी धरती पर रचा इतिहास

विराट कोहली के डांस का ये वीडियो उनके फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है, लोग अपने-अपने अनुसार इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Story first published: Sunday, July 23, 2023, 21:10 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+