नई दिल्ली: हाल ही में सम्पन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए पहलवान सुशील कुमार ने गोल्ड पर कब्ज़ा कर लिया। सुशील कुमार ने 74 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में देश को सोना दिलाया। भारत को 14वां गोल्ड सुशील कुमार ने ही दिलाया था।
सुशील कुमार दो ओलम्पिक मुकाबलों में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं अब सुशील कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भी झंडा गाड़ दिया है। 74 किलोग्राम फ्री स्टाइल रैसलिंग में सुशील ने बोथा जोहानेस को महज 80 सेकेंड में ही धूल चटा दी थी।
We're all proud of Sushil. Both, Sumit and he have made India proud at the #CommonwealthGames2018. I urge the youth to take inspiration from them. Had he (Sushil Kumar) not been stopped from participating in Olympics, India would have bagged one more gold medal there: Baba Ramdev pic.twitter.com/G7uAbWx2G4
— ANI (@ANI) April 17, 2018
फ्रीस्टाइल कुश्ती के 57 किग्रा वर्ग में राहुल ने कनाडा के पहलवान स्टीवन ताकाहाशी को 15-7 से हराकर भारत को एक और गोल्ड दिलाया। वहीं सुमित मलिक को फाइनल में वाॅकओवर मिला और गोल्ड भारत के खाते में आया।
इन दोनों पहलवानों ने बाबा रामदेव से दिल्ली में मुलाकात की। बाबा रामदेव ने दोनों पहलवानों को गोल्ड जीतने पर बधाई दी और कहा किअन्य युवाओं को इनसे सीख लेनी चाहिए। अगर ओलम्पिक में सुशील को मौका दिया गया होता तो वहां भी भारत एक और गोल्ड जीत गया होता।
#WATCH: Wrestler Sushil Kumar speaks on his performance at #CommonwealthGames2018, says 'Sab aap logon ki duaien, aashirvaad tha, Swami Ji ka aashirwaad tha jo main achha kar paya'. pic.twitter.com/uPKy14AdEf
— ANI (@ANI) April 17, 2018
जबकि सुशील कुमार ने सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि पूरे भारत की दुआओं का असर है कि वो अच्छा प्रदर्शन कर सके। वो ऐसे ही भारत के लिए पदक जीतते रहना चाहते हैं। वो ओलम्पिक विवाद को भूल गये हैं और और अगर ऐसा नहीं होता तो शायद में वो पदक नहीं जीत पाते।
ये भी पढ़ें: CWG में पदक जीतने पर भारतीय दल को राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी बधाई, ये है पदकों की पूरी लिस्ट