
हर्षल पटेल ने तोड़ा लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड
हर्षल पटेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में 3 विकेट हासिल कर पर्पल कैप की रेस में अपनी पकड़ को और मजबूत कर लिया है और 29 विकेट के साथ टॉप पर काबिज हैं। वहीं पर आवेश खान 22 विकेट के साथ इस रेस में दूसरे पायदान पर काबिज हैं। हर्षल पटेल ने इसके साथ ही आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अपना नाम टॉप 3 में शुमार कर लिया है और इस फेहरिस्त में लसिथ मलिंगा (28 विकेट) को पीछे छोड़ दिया है।
उल्लेखनीय है कि आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड ड्वेन ब्रावो के नाम है जिन्होंने सीएसके के लिये साल 2013 में 32 विकेट चटकाये थे और वह इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिये पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाले कगिसो रबाडा 30 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। इस लिस्ट में हर्षल पटेल का नाम भी शुमार हो गया है और वो 13 मैच में 29 विकेट हासिल कर चुके हैं।

जसप्रीत बुमराह को छोड़ा पीछे, नाम किया आईपीएल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
इतना ही नहीं इस मैच में हर्षल पटेल ने जैसे ही ऋद्धिमान साहा का विकेट हासिल किया उन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया और टॉप पर पहुंच गये हैं। आईपीएल के इतिहास में किसी भी एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गये हैं। इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह (27 विकेट), भुवनेश्वर कुमार (26 विकेट), हरभजन सिंह (24) और जयदेव उनादकट (24) का नाम भी शामिल है।

टॉप 3 में पहुंचे हर्षल पटेल, तोड़ सकते हैं ब्रावो का रिकॉर्ड
गौरतलब है कि आईपीएल के इतिहास में एक सीजन के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में हर्षल पटेल तीसरे नंबर पर पहुंच गये हैं और इस मैच में 3 विकेट लेने के बाद उन्होंने जेम्स फॉक्नर (28 विकेट), भुवनेश्वर कुमार (26 विकेट), ड्वेन ब्रावो (26 विकेट) और इमरान ताहिर (26 विकेट) का रिकॉर्ड भी तोड़ा। आपको बता दें कि हर्षल पटेल का आरसीबी के लिये अभी कम से कम 2 मैच खेलना तय है तो ऐसे में उनके पास एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों के रिकॉर्ड में ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications