
धोनी ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली-
हालांकि, SRH को प्रियम गर्ग और आलराउंडर अभिषेक शर्मा में युवा हीरो मिले। दोनों युवा खिलाड़ी एक साथ आए और 7 सात ओवरों तक बल्लेबाजी की। इस दौरान गर्ग ने 26 गेंदों पर से 51 * और शर्मा ने 24 गेंदों पर 31 रन बनाए और अपनी टीम को 20 ओवर के खेल में 164/5 के सम्मानजनक स्कोर तक ले गए।
IPL 2020: लगातार चोटों का रहा है भुवनेश्वर का हालिया इतिहास, ताजा मामले पर वार्नर ने दी अपेडट
जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ये मुकाबला 7 रनों से हार गया। धोनी अंत तक नाबाद रहे लेकिन टीम को एक बार फिर जीत नहीं दिला पाए। उन्होंने 36 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली।

एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया-
उनकी टीम भले ही जीत नहीं पाई लेकिन एमएस धोनी के नाम पर एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। धोनी खेल के सबसे छोटे प्रारूप में बिना कोई जीरो या शून्य बनाए बनाए 100 या उससे अधिक पारियां खेलने वाले एकमात्र भारतीय और ओवरऑल पांचवें बल्लेबाज बन गए। एमएस 2015 से ऐसा कर रहे हैं।
इस सूची में नंबर 1 का स्थान वेस्टइंडीज के पावर-हिटर क्रिस गेल ने हासिल किया है, जिन्होंने 2012 से 2016 के समय में बिना जीरो किए रिकॉर्ड 145 टी 20 पारियां खेली हैं। दूसरा स्थान श्रीलंका के दिनेश चंडीमल ने 106 के साथ रखा है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श हैं जिन्होंने 2012 - 2019 तक शून्य पर आउट हुए बिना 102 पारियां खेली हैं। 2014 से 2019 तक दक्षिण अफ्रीका के जेपी डुमिनी ने भी ऐसी 101 * पारियां खेली हैं।

रिकॉर्ड बनाया, अब आगे चुनौतियां भी खड़ी-
चेन्नई सुपर किंग्स इस समय अंक तालिका पर सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। बेहतर बात यह है कि सनराइजर्स के खिलाफ धोनी ने 3 विकेट गिरने के बाद ही मोर्चा संभाल लिया था और खराब यह है कि वह 36 गेंदें खेलकर भी अर्धशतक नहीं बना सके जबकि नेट-रेट की डिमांड काफी ज्यादा थी। आने वाला समय धोनी और सीएसके के लिए चुनौतीपूर्ण है क्योंकि इन दोनों का संघर्ष एक दूसरे का पूरक साबित हुआ है जिसने अततः संपूर्ण टीम प्रदर्शन प्रभावित किया है।


Click it and Unblock the Notifications
