For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज ने उड़ाया पृथ्वी शॉ का मजाक, जानें क्या बोले

Australia vs India 2nd Test Joe Burns on Priithvi Shaw: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) के पहले मैच में एडिलेड के मैदान पर कंगारू टीम ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। एडिलेड के मैदान पर खेले गये इस मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) बुरी तरह फ्लॉप रहे और फैन्स को निराश किया। शॉ (Prithvi Shaw) पहली पारी में खाता नहीं खोल सके थे तो वहीं दूसरी पारी में 4 रन ही बना सके।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) काफी खराब दौर से गुजर रहे हैं और पिछली 12 पारियों में 5 बार जीरो और 4 बार 10 से भी कम के स्कोर पर आउट हुए हैं। वहीं अब इस युवा खिलाड़ी की फ्लॉप बल्लेबाजी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स (Joe Burns) ने शॉ (Prithvi Shaw) का मजाक उड़ाया है।

और पढ़ें: बड़ी खबर: क्या IPL 2021 में खेलेंगी 10 टीमें, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

बर्न्स (Joe Burns) से एक इंटरव्यू के दौरान शॉ (Prithvi Shaw) की खराब बल्लेबाजी को लेकर सवाल किया गया कि वह इस खिलाड़ी को क्या टिप्स देना चाहेंगे तो इसके जवाब में बर्न्स (Joe Burns) ने कहा कि मैं उन्हें कोई टिप्स नहीं दूंगा क्योंकि वह मेरे खिलाफ खेल रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें कोई सलाह नहीं दूंगा, मैं तो चाहूंगा कि वो बिल्कुल रन न बनायें, सच कहूं तो मैं उन्हें फॉलो नहीं कर रहा और न ही मुझे पता है कि वह किस तरह की फॉर्म में हैं। वह भारत की तरफ से खेल रहे हैं तो जाहिर तौर पर वह एक क्वालिटी प्लेयर हैं, मैं सीरीज के खत्म होने ेक बाद बात कर सकता हूं लेकिन उससे पहले नहीं क्योंकि मैं उनके खिलाफ खेल रहा हूं।'

और पढ़ें: AUS vs IND: 'भारत के लिये सीरीज में वापसी कर पाना नामुमकिन', पूर्व कंगारू खिलाड़ी का दावा

गौरतलब है कि जो बर्न्स (Joe Burns) ने ऑस्ट्रेलिया के लिये दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया था। पिछले काफी समय से बल्लेबाजी में जूझ रहे बर्न्स (Joe Burns) ने अपनी इस पारी को लेकर कहा कि वह खुश हैं कि उनकी फॉर्म लौट आई है।

आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच बॉक्सिंग डे (शनिवार) से मेलबर्न के मैदान पर खेला जाना है।

Story first published: Monday, December 21, 2020, 21:45 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+