नई दिल्ली| खेल और ग्लैमर के तड़के वाला गेम आईपीएल 9 का शुभांरभ 9 अप्रैल से होने जा रहा है इसलिए विज्ञापन और प्रायोजक कंपनियां भी इसे लेकर सक्रिय हो गई हैं।
इसी क्रम में दिल्ली की पॉपुलर डेयरी कंपनी 'मदर डेयरी' दिल्ली डेयरडेविल्स की प्रायोजक बनने जा रही है तो वहीं रेडियो नेटवर्क चैनल 'रेड एफएम' ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ प्रमुख प्रायोजक के रूप में जुड़ने की घोषणा की है।
'मदर डेयरी' दिल्ली टीम की तो 'रेड एफएम' हैदराबाद टीम के बने प्रायोजक
अब आपको दिल्ली टीम के खिलाड़ियों की जर्सी पर 'मदर डेयरी' का लोगो दिखेगा तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाड़ियों की जर्सी में रेड एफएम चैनल का लोगो मुस्कुरायेगा।
दोनों ही कंपनी ने अपनी-अपनी टीम के साथ जुड़ने पर खुशी जताते हुए उम्मीद की है कि इस बार के आईपीएल में उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। गौरतलब आईपीएल 9 अप्रैल से शुरू होकर यह 29 मई को खत्म होगा।