इस विवाद के बाद नहीं होनी चाहिये थी केविन पीटरसन की टीम में वापसी: माइकल वॉन
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में अगर सबसे ज्यादा विवादों में रहने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो निश्चित रूप से इसमें एक नाम टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज केविन पीटरसन का आयेगा। रिटायरमेंट से कुछ वक्त पहले केविन पीटरसन और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के बीच जबरदस्त तरीके से ठनने की खबर आई थी। इस दौरान एक ऐसा वाक्या सामने आया था जिसमें केविन पीटरसन पर अपनी टीम के कप्तान को आउट करने के लिये विपक्षी टीम के गेंदबाज को टिप्स देने का आरोप लगा था। अब इस विवाद को लेकर पूर्व माइकल कप्तान ने बड़ा बयान दिया है।
और पढ़ें: जब रेतीले तूफान के बीच सचिन तेंदुलकर ने जड़ा था शतक, कंगारुओं को जमकर पीटा
इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि साल 2012 में हुए इस विवाद के बाद केविन पीटरसन को टीम में नहीं चुना जाना चाहिये था।
और पढ़ें: क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा रिकॉर्ड है सहवाग के नाम, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

जानें क्या था पूरा विवाद
साल 2012 में केविन पीटरसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंचे थे। इस सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में पीटरसन पर तत्कालीन कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस को आउट करने के लिये विपक्षी टीम के गेंदबाज को टिप्स देने का आरोप लगा था। लीड्स टेस्ट में उपजे इस विवाद के दौरान भेजे गए इन संदेशों का पूरा विवरण तो आज तक किसी को भी नहीं पता। हालांकि कुछ का मानना था कि दक्षिण अफ्रीकी मूल के केविन पीटरसन ने एंड्रयू स्ट्रॉस को आउट करने के लिये मोर्ने मोर्केल को टिप्स दिये थे।
इस मुद्दे पर बात करते हुए माइकल वॉन ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने कभी इसमें शत प्रतिशत स्पष्टीकरण नहीं देखा, लेकिन अगर उन्होंने ऐसा किया तो मेरी निजी राय है कि उसके बाद उन्हें कभी इंग्लैंड की तरफ से नहीं खेलना चाहिए था।'

पीटरसन को फिर नहीं खेलना चाहिये था
केविन पीटरसन इंग्लैंड के लिये उन सभी टीमों का हिस्सा थे जिसने 4 बार एशेज सीरीज जीतने का काम किया, लेकिन बाद में उनकी इंग्लैंड के टीम प्रबंधन से ठन गई थी।
वॉन ने कहा, ‘अगर इंग्लैंड के एक खिलाड़ी के लिए यह मायने नहीं रखता कि वह कौन है और उसे विरोधी अंतर्राष्ट्रीय टीम को यह संदेश भेजते हुए पाया जाता है कि उनके खुद के साथी खिलाड़ी को कैसे आउट करना है तो मुझे लगता है कि उसे फिर से इंग्लैंड की तरफ से नहीं खेलना चाहिए।'

ऐसा रहा पीटरसन का करियर
पीटरसन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए टीम में नहीं चुना गया, लेकिन उन्होंने 2012 के भारतीय दौरे के लिए टीम में वापसी की। उन्होंने इस प्रकरण के बाद 2014 में संन्यास लेने से पहले 16 और टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने कुल 104 टेस्ट मैचों में 8181 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
