For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिनेश कार्तिक ने भारतीय गेंदबाजी कोच को मारा ताना, कहा- उनसे ज्यादा शार्दुल बॉलिंग सिखाते हैं

नई दिल्ली। दिनेश कार्तिक ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच जिसमें भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला हुआ था, से अपने कॉमेंट्री करियर का आगाज किया और बस कुछ ही समय में फैन्स को अपना दीवाना बना दिया। दिनेश कार्तिक ने अपनी कॉमेंट्री के जरिये क्रिकेट जगत में फैन्स को एक नया फ्लेवर दिया है जिसका स्वागत लोगों ने दोनों हाथों से किया। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान भी दिनेश कार्तिक स्काय स्पोर्टस की कॉमेंट्री टीम का हिस्सा हैं और इस दौरान अपने मजाकिया कॉमेंट के जरिये लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते रहते हैं।

नॉटिंघम में खेले गये मैच के दौरान भी उन्होंने एक ऐसा ही बयान दिया जिसमें उनके भारतीय गेंदबाजी के कोच को लेकर दिये गये कमेंट ने विवाद खड़ा कर दिया है। मैच के दौरान दिनेश कार्तिक ने कहा कि भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण को लेकर एक मजाकिया बयान दिया लेकिन सोशल मीडिया पर एक यूजर की ओर से इसे शेयर किये जाने के बाद इस पर विवाद खड़ा हो गया है।

और पढ़ें: ओलंपिक में कनाडा की महिला फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, स्वीडन को हराकर जीता पहला गोल्ड

दरअसल मैच के चौथे दिन स्काई स्पोर्टस के ब्रॉडकास्ट के दौरान दिनेश कार्तिक ने शार्दुल ठाकुर और उनके सीखने की इच्छा की तारीफ करते हुए कहा कि शार्दुल हमेशा सीखने को इतने उत्सुक रहते हैं कि मुझे यकीन है कि शार्दुल ठाकुर बॉलिंग कोच भरत अरुण को ज्यादा सिखाते होंगे न कि भरत अरुण बॉलिंग कोच शार्दुल ठाकुर को।

हालांकि एक ट्विटर यूजर ने ट्विटर पर उनके इस बयान को शेयर किया जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा है। दिनेश कार्तिक के इस बयान पर फॉलोअर्स ने कई तरह से रिएक्शन करते हुए ट्वीट किये और कई लोगों ने शार्दुल ठाकुर की जमकर तारीफ की। कार्तिक पिछले काफी समय से अपने ट्वीट को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। भारतीय टीम का यह बल्लेबाज अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने साथी कॉमेंटेटर्स के साथ तस्वीरें शेयर करता नजर आता है।

और पढ़ें: आखिर क्यों गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की डाइट में शामिल हैं गोलगप्पे, दिग्गज ने खुद किया खुलासा

जब से दिनेश कार्तिक ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में माइक संभालने का काम किया है तब से उनके फैन्स और फॉलोअर्स इसका काफी लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। कार्तिक को उनकी कॉमेंट्री के लिये भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री की ओर से भी तारीफ मिल चुकी है।

अपने सोशल मीडिया पर वो जिस तरह से मौसम का हाल सुनाते रहते हैं उसने सोशल मीडिया पर काफी फॉलोअर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अब फैन्स उनकी ओर मौसम का हाल और अपडेट जानने के लिये पोस्ट पर नजर बनाये रखते हैं। उन्होंने कुछ ही समय में अपने फैन्स के दिलों में खास जगह बना ली है। कुछ समय पहले ही कार्तिक ने कहा था कि वो इस सोच को बदलना चाहते हैं कि क्रिकेटर्स को कॉमेंट्री की जॉब संन्यास लेने के बाद ही करनी चाहिये।

Story first published: Monday, August 9, 2021, 1:44 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+